Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Oct 2024 · 1 min read

आरामदायक है भारतीय रेल

आरामदायक है भारतीय रेल

आरामदायक है भारतीय रेल
चढ़ने को है पेलमपेल

एशिया का सबसे बड़ा नेटवर्क वाला रेल
एकल प्रबंधन से संचालित
विश्व का सबसे दूसरा रेल

115000 कि. मी.तक फैला है ट्रैक
67368 कि.मी. लंबाई कवर करता
मनचाही स्टेशन में लगाता है ब्रेक

देश दुनिया की सफर कराती है भारतीय रेल।
सबसे छोटी स्टेशन है इब
सबसे बड़ी स्टेशन है
वेंकटनरसिंहराजुवारीपेटा।
छुक छुक करती है भारतीय रेल
चढ़ने को पेलमपेल।

ट्रेन भी सस्ती है
नाम है गरीब रथ
चलती है अपनी मस्ती में।
महाराजा एक्सप्रेस की तो बात न पूछो भैय्या
वाकई एशो आराम है।
छुक छुक करती है अपने मस्ती में
सरपट दौड़ती है अपने बस्ती में।

दिल्ली में है राष्ट्रीय रेलवे संग्रहालय
अतिरमणीय,अद्वितीय,
और अनोखी।
दर्शनार्थी को है रोज बुलाती।
वेलकम अगेन सबको कहती।

मेट्टुपलायम ऊटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन,
प्रति घंटे 10 कि.मी.
पहाड़ों पर ऐसे सरकती
जैसे कोई अजगर चलती।
हौले- हौले से धीरे से मनोरम दृश्य की दर्शन कराती
बिना बोले ही सब कुछ है बताती।

फेयरी क्वीन भाप इंजन
सतत रूप से है 1855से सेवा में
1972में राष्ट्रीय खजाने में शामिल
गिनीज बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स से मान बढ़ाती।

यह है राष्ट्रीय संपत्ति
इसमें न आए कोई विपत्ति

जय हो भारतीय रेल की।

रचनाकार
संतोष कुमार मिरी
“कविराज”
नवा रायपुर छत्तीसगढ़

Loading...