Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Oct 2024 · 1 min read

#विश्व_वृद्धजन_दिवस_पर_आदरांजलि

#विश्व_वृद्धजन_दिवस_पर_आदरांजलि
◆वृद्ध नहीं छतनार वृक्ष हैं◆
【प्रणय प्रभात】
“वृद्ध नहीं छतनार वृक्ष हैं, शीतल छाँव लुटाते हैं।
ये बुज़ुर्ग हैं मील के पत्थर, सच्ची राह दिखाते हैं।
प्यार और आशीष हमेशा, हमने इनसे पाया है।
प्रकट करें आभार ये अवसर, आज हाथ में आया है।
ऊंचाई पाता है वो, सम्मान करे जो सीढ़ी का।
वंदन-अभिनन्दन करते हैं, आज पुरानी पीढ़ी का।।”
समस्त बुज़ुर्गों को दिवस-विशेष की हार्दिक शुभकामनाएं।।
👌👌👌👌👌👌👌👌👌
●संपादक/न्यूज़&व्यूज़●
श्योपुर (मध्यप्रदेश)

Loading...