Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jul 2025 · 1 min read

#शुभांशु जी की अंतरिक्ष यात्रा

शुभांशु जी ने इतिहास है दोहराया,
भारत का परचम विश्व में फहराया।

राकेश शर्मा पहले भारतीय
किया था आगाज।
शुभ दिन यह आया ,
जो है अति खास।

अंतरिक्ष में एग्जि़योम 4
से जाने का
सपना किया है साकार।
हृदय तल से भारतीय कर
रहे आपका आभार।

गा रही धरती आपकी
शौर्य गाथा।
अंबर भी चूम रहा
आपका माथा।

शुभकामनाएं दे रही
हर्षित कलियां,
वीर आप लौटें
विजयी बन वापस

नीला नभ हर्ष विभोर,
नदियां मारती किलकारियां।

जिस कर्म योद्धा में विज्ञान के प्रति
है इतनी लगन,
ऐसे वीर पुरुष को सादर नमन ।।
डॉ प्रिया गुप्ता।
अयोध्या।

Loading...