Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Sep 2024 · 1 min read

हिन्दी

हिन्दी हिन्दू हिदुस्तान, तेरे लिए है तन मन प्राण
है तिरंगा अपनी शानमेरा देश मेरी पहचान
हिन्दी हिन्दू हिदुस्तान…………………

पंच तत्व का ज्ञान यहां है, मनुज मोक्ष का धाम यहां है
सत्य सनातन संस्कृति सज्जा, संस्कारों संग सजे महान
हिन्दी हिन्दू हिदुस्तान…………………

ध्यान योग अध्यात्म यहां है, पावनता का मान यहां है
वेदों में विज्ञान है सारा,त्याग तपस्या शौर्य बलिदान
हिन्दी हिन्दू हिदुस्तान…………………

धर्म अधर्म नीति की चर्चा, सत्य अहिंसा की परिचर्चा
कर्ण अर्जुन एकलव्य यहां , यहां अभिमन्यु वीर महान
हिन्दी हिन्दू हिदुस्तान…………………

कृष्ण की गीता, राम राज भी,यहां संन्यासी रखे ताज भी
समझाते शांति हम शांति प्रणेता, युद्ध नहीं है कोई निदान
हिन्दी हिन्दू हिदुस्तान…………………

ज्योतिष विद्या नक्षत्री गणना,जाने हम तारों का चलना
मौसम ऋतु गृह उपग्रह, पंडित पत्रा ग्रहण पहचान
हिन्दी हिन्दू हिदुस्तान…………………

वीर शिवा राणा की विरासत, दुर्गा अहिल्या झांसी ताकत
बन रण चंडी फिर से छाओ, मर्दन कर दो दुष्ट का मान
हिन्दी हिन्दू हिदुस्तान…………………

हिन्दी हिन्दू हिदुस्तान, तेरे लिए है तन मन प्राण
है तिरंगा अपनी शान, मेरा देश मेरी पहचान
हिन्दी हिन्दू हिदुस्तान…………………

Loading...