Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Sep 2024 · 1 min read

*संतान सप्तमी*

संतान सप्तमी
भाद्रपद शुक्ल सप्तमी तिथि, संतान सुख प्राप्ति व्रत करते।
संतान सुख संतान रक्षा ,संतान की उन्नति मनोकामना पूर्ण करते।
शिव गौरा पार्वती गणेश ,कार्तिकेय जी का पूजन करते।
संतान अभ्युदय के लिए ,माता बहनें व्रत पूजन करती।
मालपुए दूध दही पंचामृत , भोग लगा प्रसाद ग्रहण करते।
संतान की लंबी उम्र ,सुख समृद्धि वरदान ले चरणों में शीश झुकाते।
शशिकला व्यास शिल्पी✍️

Loading...