Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
9 Sep 2024 · 1 min read

अवकाश के दिन

अवकाश के दिन

धर्म कर्म में वक्त बिताता।
माँ दुर्गा को याद दिलाता।।
हे माँ!मुझको छोड़ न देना।
अपनी गोदी में भर लेना।।

कुछ दूरी पर रामेश्वर हैं।
दर्शन देते शिवशंकर हैं।।
साधु-संत सब कथा सुनाते।
जीवन का वे मर्म बताते।।

छुट्टी ही खुशहाली लाती।
आध्यात्मिक रस सहज पिलाती।।
दुख-तनाव से मुक्ति दिलाती।
रोजमर्रा से मुक्त कराती।।

साहित्यकार डॉ0 रामबली मिश्र वाराणसी।

Loading...