Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Sep 2024 · 2 min read

कहें सुधीर कविराय

धार्मिक
*******
कृष्ण जन्म अब हो गया, छाया चहुँदिश हर्ष।
फैलेगा अब नित्य ही, खुशियों का उत्कर्ष।।

मन से कीजिए प्रार्थना, प्रभु का करके ध्यान।
जीवन के हर कष्ट का, होगा तब संधान।।

दीन दुखी जो भी करें, ईश्वर से अरदास।
पूरी हो हर कामना, जब मन में विश्वास।।

शनिदेव देते नहीं, सदा किसी को कष्ट।
केवल उतना दंड दें, जितना वो पथ भ्रष्ट।।

माता रानी कीजिए, कृपा सभी पर आप।
हर प्राणी का हो भला, मिटे शोक संताप।।

जप -तप के ही साथ में, करिए मानव कर्म।
नहीं किसी को कष्ट हो, मानवता का धर्म।।
****
विविध
*******
करो सामना आप ही, रखो पावनी आस।
जीत आपकी हो तभी, कृष्ण सारथी खास।।

सदा सर्वदा युद्ध से, रखो फासला आप।
रखें भावना शांति की, पूर्ण कामना जाप।।

मानेगा तब शत्रु भी, करो सामना मित्र।
जायेगा तब वो समझ, अड़ा सामने चित्र।।

मानेगा तब शत्रु भी, करो सामना मित्र।
जाएगा तब समझ वो, अड़ा सामने चित्र।।

राम और रहमान का, खेल रहे जो खेल।
जाति धर्म की आड़ में, रोप रहे विषबेल।।

प्रकृति कह रही नित्य ही, सुनो लगाकर ध्यान।
अब भी जागे यदि नहीं, व्यर्थ जायगा ज्ञान।।

हरियाली का हम करें, रोज रोज संहार।
सह पाते हैं हम नहीं, उसका एक प्रहार।।

अपने मीठे बोल से, बनते अपने मीत।
मीठे बोलो शब्द दो, लो सबका दिल जीत।।

धन दौलत से है बड़ा, निज मानव विश्वास।
नाहक चिंता कर रहे, रखो ईश से आस।।

गंजों के बाजार में, बिकती कंघी खूब।
तकनीकों के ताल में, सभी रहे हैं डूब।।

राम नाम मम सम्पदा, राम नाम ही आस।
जपूंँ राम का नाम मैं, कर उन पर विश्वास।।

प्रभु सुमिरन करते रहें, संग में सारे काम।
रखो व्यस्त तुम स्वयं को, मन रखिए प्रभु नाम।।

दुख से नाता जब रहे, तब जीवन का भान।
रोकर मिलता है नहीं, कभी किसी को ज्ञान।।

धन दौलत से घर भरा, धरा यहीं रह जाय।
सच्चे झूठे कर्म का, बोझ साथ हो भाय।।

पढ़ते रहें किताब सब, मन रख शुद्ध विचार।
बनते वही महान हैं, जिनका सद व्यवहार।।

मन रख भाव कबीर का, चलते रहिए आप।
हो निदान हर कष्ट का, बिना किसी संताप।।

मातु पिता को आपने, घर से दिया निकाल।
अब तुमको क्यों मित्रवर, जैसे पड़ा अकाल।।

तुम भी रहो सचेत अब, जाना है उस धाम।
जहां ले रहे मातु-पितु, निज ईश्वर का नाम।।

जीवन एक किताब है,जाने सकल जहान।
जग प्रसिद्ध यह पाठ का,है अनेक विज्ञान।।

बनते वही महान हैं, जो पढ़ते रहे किताब।
मन पुनीत हो भावना, वैसा मिले जवाब।।

सुधीर श्रीवास्तव

Language: Hindi
1 Like · 162 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

Maine
Maine "Takdeer" ko,
SPK Sachin Lodhi
*दादा जी ने पहना चश्मा (बाल कविता)*
*दादा जी ने पहना चश्मा (बाल कविता)*
Ravi Prakash
पल पल जी रहा हूँ
पल पल जी रहा हूँ
हिमांशु Kulshrestha
शीर्षक- पूछो नहीं तुम यह बात हमसे
शीर्षक- पूछो नहीं तुम यह बात हमसे
gurudeenverma198
"विजयादशमी"
Shashi kala vyas
Prastya...💐
Prastya...💐
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
आनंद
आनंद
Rambali Mishra
आसाँ नहीं है - अंत के सच को बस यूँ ही मान लेना
आसाँ नहीं है - अंत के सच को बस यूँ ही मान लेना
Atul "Krishn"
मेरा था तारा   ...
मेरा था तारा ...
sushil sarna
🙅जय जय🙅
🙅जय जय🙅
*प्रणय प्रभात*
*** हम दो राही....!!! ***
*** हम दो राही....!!! ***
VEDANTA PATEL
भूल जाऊं तुम्हें...!
भूल जाऊं तुम्हें...!
शिवम "सहज"
देश हमे देता है सबकुछ हम भी तो कुछ देना सीखे, समाज परिवर्तन
देश हमे देता है सबकुछ हम भी तो कुछ देना सीखे, समाज परिवर्तन
ललकार भारद्वाज
**जिंदगी बोझ समझ ढोते रहे**
**जिंदगी बोझ समझ ढोते रहे**
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
जिंदगी हमेशा इम्तिहानों से भरा सफर है,
जिंदगी हमेशा इम्तिहानों से भरा सफर है,
Mamta Gupta
4436.*पूर्णिका*
4436.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
ठहर कर देखता हूँ खुद को जब मैं
ठहर कर देखता हूँ खुद को जब मैं
सिद्धार्थ गोरखपुरी
आधुनिकता का नारा
आधुनिकता का नारा
Juhi Grover
दुनिया में हज़ारों हैं , इन्सान फ़रिश्तों  से  ,
दुनिया में हज़ारों हैं , इन्सान फ़रिश्तों से ,
Neelofar Khan
हाँ देख रहा हूँ सीख रहा हूँ
हाँ देख रहा हूँ सीख रहा हूँ
विकास शुक्ल
ज़िंदगी में सब कुछ करना, मग़र अपने दिमाग़ को
ज़िंदगी में सब कुछ करना, मग़र अपने दिमाग़ को
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
दास्तान-ए-दर्द!
दास्तान-ए-दर्द!
Pradeep Shoree
मुकद्दर
मुकद्दर
Phool gufran
श्याम तुम्हारे विरह की पीड़ा भजन अरविंद भारद्वाज
श्याम तुम्हारे विरह की पीड़ा भजन अरविंद भारद्वाज
अरविंद भारद्वाज ARVIND BHARDWAJ
हमेशा एक स्त्री उम्र से नहीं
हमेशा एक स्त्री उम्र से नहीं
शेखर सिंह
पूँजी, राजनीति और धर्म के गठजोड़ ने जो पटकथा लिख दी है, सभी
पूँजी, राजनीति और धर्म के गठजोड़ ने जो पटकथा लिख दी है, सभी
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
शिक्षकों को प्रणाम*
शिक्षकों को प्रणाम*
Madhu Shah
प्रेम होना ही सबसे बड़ी सफलता है
प्रेम होना ही सबसे बड़ी सफलता है
पूर्वार्थ
"रियायत"
Dr. Kishan tandon kranti
राह नहीं मंजिल नहीं बस अनजाना सफर है
राह नहीं मंजिल नहीं बस अनजाना सफर है
ठाकुर प्रतापसिंह "राणाजी "
Loading...