Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
30 Aug 2024 · 2 min read

#जय_गौवंश

#जय_गौवंश
■ लोकपर्व : गौ-वत्स द्वादशी
【प्रणय प्रभात】
हमारी सनातन संस्कृति में हर छोटे-बड़े तीज-त्यौहार का महत्व एक लोकपर्व के रूप में है। जिन्हें शाश्वत परम्पराओं में सदियों से भरोसा रखने वाले भारतवंशी आज भी अपनाए हुए हैं। इन्हीं में एक लोकपर्व है “गौ-वत्स द्वादशी।” जिसे लोकबोली में “बछ-बारस” के नाम से हिंदी-भाषी क्षेत्र में जाना जाता है। जो भाद्रपद कृष्ण द्वादशी को मनाया जाता है।
संतति-सुख सहित संतान की सुरक्षा व समृद्धि की कामना इस पर्व के मूल में है। कार्तिक माह में दीपावली से पूर्व मनाई जाने वाली “अहोई अष्टमी” की तरह। अंतर बस इतना सा है कि इस पर्व पर मातृत्व की प्रतीक “गौ-माता” और वात्सल्य के प्रतीक “बछड़े” की पूजा की जाती है। दोनों के प्रति मानवीय कृतज्ञता की भावनाओं के साथ। पंचगव्य प्रदान करने वाली गौ-माता के देवत्व को लेकर सभी परिचित हैं। गौ-वत्स (बछड़े) के वृष (बैल) के महत्व से भी सब अवगत हैं।
इस पर्व पर माताओं द्वारा मिट्टी से निर्मित गाय-बछड़े की मूर्ति का पूजन श्रद्धा के साथ किया जाता है। इस दिन हल और बैल की मदद से उत्पन्न अनाज का सेवन निषिद्ध है। अतः माताएं इस दिन गेंहू के बजाय ज्वार, बाजरा, चावल, चने व अन्य प्रकार के मोटे अनाज आदि का सेवन करती हैं। चाकू से काटी जाने वाली कोई भी वस्तु इस दिन नहीं खाई जाती। फिर चाहे वो फल हो या सब्ज़ी।
प्रावधान के अनुसार गाय-बछड़े की विधि-विधान से पूजा के बाद माताएं अपनी संतान के पैरों के अंगूठे को पानी से धोने के बाद उन्हें तिलक लगाती हैं और उनका मुंह बेसन से बनी मिठाई से मीठा कराते हुए उन्हें दक्षिणा देती हैं। निस्संदेह, आज कृषि-प्रधान देश में परंपरागत खेती बीते कल की बात बन चुकी हो। निस्संदेह हल और बैल की उपादेयता आधुनिक उपकरणों व संसाधनों ने समाप्त कर दी हो, लेकिन गौ-वंश के प्रति सम्मान आह्मज भी है। भले ही वो कुछ विशेष दिवसों या पर्वों तक सिमट कर रह गया हो।
प्रतीकात्मकता पर निर्भर आज के युग में भी ऐसे पर्व अपना संदेश दे ही रहे हैं। आज के पर्व का संदेश भी यही है कि हम गौ-वंश के प्रति अपनी आस्था को नवजीवन दें। मिट्टी की मूर्ति के बजाय गौ-वंश का पूजन साक्षात स्वरूप में करें। वो भी वर्ष में एकाध या दो-चार दिन नहीं, प्रतिदिन। दोनों समय का भोजन बनाते हुए पहली रोटी गौ-माता के नाम से निकाल कर। सड़कों पर भटकने को विवश निरीह गौ-वंश (विशेषकर बूचड़खानों के निशाने पर बने बछड़ों) के प्रति दया, करुणा व सम्वेदनाबजागृत करते हुए। हम ऐसा आनंद के साथ करते आ रहे हैं, इसलिए यह आग्रह व आह्वान कर सकते हैं। इस लोकपर्व की मंगलकामनाओं के साथ। जय गौ-माता, जय गौ-वंश।।
😊😊😊😊😊😊😊😊😊
-सम्पादक-
●न्यूज़&व्यूज़ (मप्र)●

1 Like · 134 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

221 212 2 221 2122
221 212 2 221 2122
SZUBAIR KHAN KHAN
कह मुकरियां
कह मुकरियां
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
"अमीर"
Dr. Kishan tandon kranti
कहांँ गए वो भाव अमर उद्घोषों की?
कहांँ गए वो भाव अमर उद्घोषों की?
दीपक झा रुद्रा
मौसम बरसात का
मौसम बरसात का
Shutisha Rajput
नशीली हवाओं का खुमार छा गया ।
नशीली हवाओं का खुमार छा गया ।
DR. RAKESH KUMAR KURRE
राखी यानी रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा
राखी यानी रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा
Shashi kala vyas
रक्त लिप्त कुर्बानियां,
रक्त लिप्त कुर्बानियां,
sushil sarna
एक सूरज अस्त हो रहा है, उस सुदूर क्षितिज की बाहों में,
एक सूरज अस्त हो रहा है, उस सुदूर क्षितिज की बाहों में,
Manisha Manjari
ଏହା ହେଉଛି ପବନ
ଏହା ହେଉଛି ପବନ
Otteri Selvakumar
इस देश की हालत क्या होगी ... ?
इस देश की हालत क्या होगी ... ?
Sunil Suman
जली मोम सी जिंदगी, पिघल पिघल कर लीन।
जली मोम सी जिंदगी, पिघल पिघल कर लीन।
Suryakant Dwivedi
నమో గణేశ
నమో గణేశ
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
दिवाली का अभिप्राय है परस्पर मिलना, जुलना और मिष्ठान खाना ,प
दिवाली का अभिप्राय है परस्पर मिलना, जुलना और मिष्ठान खाना ,प
ओनिका सेतिया 'अनु '
दुनियां में सब नौकर हैं,
दुनियां में सब नौकर हैं,
Anamika Tiwari 'annpurna '
हर दिल का राज होता है,
हर दिल का राज होता है,
Rag Ranjan
🙅भूलना मत🙅
🙅भूलना मत🙅
*प्रणय प्रभात*
शोकहर छंद विधान (शुभांगी)
शोकहर छंद विधान (शुभांगी)
Subhash Singhai
मन्नतों के धागे होते है बेटे
मन्नतों के धागे होते है बेटे
Sandhya Chaturvedi(काव्यसंध्या)
प्रकृति - विकास (कविता) 11.06 .19 kaweeshwar
प्रकृति - विकास (कविता) 11.06 .19 kaweeshwar
jayanth kaweeshwar
कलेवा
कलेवा
Satish Srijan
वो केवल श्रृष्टि की कर्ता नहीं है।
वो केवल श्रृष्टि की कर्ता नहीं है।
सत्य कुमार प्रेमी
"लम्हें कहाँ मिलते हैं"
Madhu Gupta "अपराजिता"
जै मातादी
जै मातादी
जितेन्द्र गहलोत धुम्बड़िया
चाहत के धागे
चाहत के धागे
Sudhir srivastava
चाहत
चाहत
surenderpal vaidya
कसूर किसका
कसूर किसका
Swami Ganganiya
रोम रोम है पुलकित मन
रोम रोम है पुलकित मन
sudhir kumar
4595.*पूर्णिका*
4595.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
दोस्त.......
दोस्त.......
Harminder Kaur
Loading...