Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Aug 2024 · 1 min read

चंचल मन हो गया बैरागी

चंचल मन मेरा बड़ा बावरा
कभी इधर तो कभी उधर
पल में यहाँ और पल में वहाँ
कभी दुनिया के इस कोने में
कभी दुनिया के उस कोने में

कहीं आसमान में कहीं सागर तल में
कहीं उसका स्थिर ठिकाना नहीं
वाह रे मेरे चंचल मनवा
बैठ कहीं तो पल दो पल

क्यों तू फिरता बना बावरा
क्या तुझे कहीं बैठना भाता नहीं
तेरे कारण दुनिया हैरान
तू किसी की सुनता नहीं

ओम् ने उसे लगाई फटकार
शांत बैठ गया मन को मार
अब वह बिल्कुल हिलता डुलता नहीं
चंचल मन हो गया बैरागी

ओमप्रकाश भारती ओम्
बालाघाट

Loading...