Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
15 Aug 2024 · 2 min read

#गणतंत्र_का_अमृत_वर्ष

#गणतंत्र_का_अमृत_वर्ष
■ कविता / मेरे सपनों का भारत (स्वाधीनता की शताब्दी 2047 तक)
【प्रणय प्रभात】
मैं देख रहा सुंदर सपना।
कल कैसा हो भारत अपना।।
सपना है जागी आँखों का।
सपना प्रतिभा के पाँखों का।।
सपना विकास के कामों का।
हाथों को मिलते दामों का।।
सपना शीतल हरियाली का।
सपना हर-घर खुशहाली का।।
बस कर्म प्राण हो कर्ता का।
ख़ुद पर ख़ुद की निर्भरता का।।
ना कोई फैला हाथ दिखे।
मानव मानव के साथ दिखे।।
तितली के पंख न घायल हों।
मोरों के पग में पायल हों।।
पैरों से लम्बी चादर हो।
समरसता के प्रति आदर हो।।
ना किसी हृदय से उठे हाय।
हर पीड़ित पाए प्रबल न्याय।।
चाहे घर आलीशान न हो।
झुग्गी का नाम निशान न हो।।
संरक्षित हो शिशु का जीवन।
ऐसे घर हों जैसे उप-वन।।
कुदरत का कोप न हो हावी।
सतयुग-त्रेता सा हो भावी।।
बारिश केवल वरदानी हो।
धरती की चूनर धानी हो।।
सबको सुंदर परिवेश मिले।
दुनिया से ऊपर देश मिले।।
ना ही उन्मादी नारे हों।
ना कम्पित छत, दीवारें हों।।
हो स्वच्छ, सुपाचक लासानी।
निर्मल हो नदियों का पानी।।
पंछी चहकेँ, परवाज़ करें।
विष-मुक्त हवाएं नाज़ करें।।
ना सीलन हो, ना काई हो।
बस्ती-बस्ती अमराई हो।।
हो लुप्त पीर, परिताप मिटे।
दैहिक-दैविक संताप मिटे।।
हर एक जीव में नाथ दिखें।
फिर सिंह-वृषभ इक साथ दिखें।।
ना धर्मो का उपहास बने।
हिंसा बीता इतिहास बने।।
ना रुदन, वेदना, क्रंदन हो।
केवल सुपात्र का वंदन हो।।
ना सत्ता पागल मद में हो।
नौकरशाही भी हद में हो।।
ना लाशों पर रोटियाँ सिकें।
ना दो रोटी को देह बिकें।।
बिन रिश्वत बिगड़ा काम बने।
हर गाँव-शहर श्री-धाम बने।।
बीमारी, ना बीमार मिले।
सस्ता, सुंदर उपचार मिले।।
ना लुट पाएं, ना ही लूटें।
ना दर्पण से सपने टूटें।।
सिद्धांत न कोई शापित हो।
नैतिकता फिर स्थापित हो।।
मासूमों की मुस्कान खिले।
तरुणाई को चाणक्य मिले।।
गुरुकुल जैसी शालाएं हों।
उन्मुक्त बाल-बालाएं हों।।
सबको समान अधिकार मिले।
समरसता का उपहार मिले।।
मानस इस हद तक बनें शुद्ध।
सब शांत दिखें ना दिखें क्रुद्ध।।
ना कोई वंचित, शोषित हो।
जो पाए जन्म सुपोषित हो।।
जुगनू तक ना बेचारा हो।
अंधियारों में उजियारा हो।।
हर इक विकार पे विजय मिले।
मानवता निर्भय अभय मिले।।
ना बहने बिलखें ना माँएं।
ना बारूदी हों सीमाएं।।
ना आगज़नी, ना रक्तपात।
ना मर्यादा को सन्निपात।।
मंगल तक जाए, ना जाए।
जीवन मे मंगल आ जाए।।
नैतिकता-युक्त सियासत हो।
आज़ादी अमर विरासत हो।।
जन निष्ठावान कृतज्ञ बने।
सांसें हवि, जीवन यज्ञ बने।।
मंथन से अर्जित अमृत हो।
फिर से अखंड आर्यावृत हो।।
निज राष्ट्र भुवनपति सौर बने।
फिर जगती का सिरमौर बने।।
आज़ादी के अमृत काल के बाद गणतंत्र के अमृत वर्ष में आज़ाद भारत के 100वें साल के लिए है मेरा यह सपना। जिसे एक मानवतावादी व सम्वेदी भारतीय के रूप में देखना मेरा कर्त्तव्य भी है और अधिकार भी। महान भारत-वर्ष के अमर संघर्ष की सफलता के प्रतीक 78वें स्वाधीनता दिवस की अनंत बधाइयां।।
जय हिंद, जय भारत
वंदे मातरम
●सम्पादक●
न्यूज़&व्यूज़
श्योपुर (मप्र)

1 Like · 101 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

सुकून
सुकून
Shivam Rajput
डोर आस्था की
डोर आस्था की
इंजी. संजय श्रीवास्तव
श्रंगार
श्रंगार
Vipin Jain
इतना तो करना स्वामी
इतना तो करना स्वामी
अमित कुमार
3816.💐 *पूर्णिका* 💐
3816.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
*अलमारी में बंद पुस्तकें, रोज बोर हो जाती हैं (गीत)*
*अलमारी में बंद पुस्तकें, रोज बोर हो जाती हैं (गीत)*
Ravi Prakash
बेवफ़ाई
बेवफ़ाई
प्रकाश कुमार "बाग़ी"
काव्य-अनुभव और काव्य-अनुभूति
काव्य-अनुभव और काव्य-अनुभूति
कवि रमेशराज
गाली / सुशीला टाकभौरे (जन्मदिन)
गाली / सुशीला टाकभौरे (जन्मदिन)
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
ख्वाईश
ख्वाईश
Mansi Kadam
कोई ना होता है अपना माँ के सिवा
कोई ना होता है अपना माँ के सिवा
Basant Bhagawan Roy
मिट्टी के परिधान सब,
मिट्टी के परिधान सब,
sushil sarna
"सोचो"
Dr. Kishan tandon kranti
संगीत विहीन
संगीत विहीन
Mrs PUSHPA SHARMA {पुष्पा शर्मा अपराजिता}
क्या है
क्या है
Dr fauzia Naseem shad
*लव यू ज़िंदगी*
*लव यू ज़िंदगी*
sudhir kumar
हाइकु: सत्य छिपता नहीं!
हाइकु: सत्य छिपता नहीं!
Prabhudayal Raniwal
मुक्तक
मुक्तक
surenderpal vaidya
Dr Arun Kumar shastri ek abodh balak Arun atript
Dr Arun Kumar shastri ek abodh balak Arun atript
DR ARUN KUMAR SHASTRI
मंजिलें
मंजिलें
Santosh Shrivastava
"दोस्त और मुश्किल वक़्त"
Lohit Tamta
Preshan zindagi
Preshan zindagi
रुचि शर्मा
पानी पर ख़्वाब
पानी पर ख़्वाब
Shally Vij
काल चक्र कैसा आया यह, लोग दिखावा करते हैं
काल चक्र कैसा आया यह, लोग दिखावा करते हैं
पूर्वार्थ
नटखट कान्हा
नटखट कान्हा
विजय कुमार नामदेव
देश की अखंडता
देश की अखंडता
C S Santoshi
आपकी कुछ और ही बात है
आपकी कुछ और ही बात है
Jyoti Roshni
तब मानूँगा फुर्सत है
तब मानूँगा फुर्सत है
Sanjay Narayan
सबका अपना दाना - पानी.....!!
सबका अपना दाना - पानी.....!!
पंकज परिंदा
सुखराम दास जी के कुंडलिये
सुखराम दास जी के कुंडलिये
रेवन्त राम सुथार
Loading...