Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Aug 2024 · 1 min read

भोले बाबा की कृप

भोले बाबा की कृप

डमरूधारी की बजे, डमडम डमरू रोज।
देव सभी उनको करें, नमन देखकर ओज।।1।।

भीमेश्वर ओंकार है, विश्वनाथ नटराज।
बर्फानी बाबा करें, सबके पूरे काज।।2।।

नीलकंठ त्रिपुरारि को, पूजे सारे लोग।
नागार्जुन पशुपति करें, दूर सभी दुख रोग।।3।।

विश्वनाथ नटराज जी, सबके पालनहार।
हो जाए जिसपर कृपा,उसका जीवन पार।।4।।

गौरापति नटराज की, सब करते जयकार।
बम भोले की गूँज से, गुंजित है संसार।।5।।

नीलकंठ पशुपति करें, बाधा सब की दूर।
आता है जो भी शरण, मिले कृपा भरपूर।।6।।

डाॅ सरला सिंह “स्निग्धा”
दिल्ली

Loading...