46) वह क्रूर परिस्थिति याद रखें, जिस कारण पाकिस्तान बना (दो राध
वह क्रूर परिस्थिति याद रखें, जिस कारण पाकिस्तान बना (दो राधेश्यामी छंद )
_________________________
(1)
वह क्रूर परिस्थिति याद रखें, जिस कारण पाकिस्तान बना।
भारत-हित को आघात लगा, संकट छाया चहुॅं ओर घना।।
2)
वह दुर्दिन कभी नहीं आए, फिर नहीं पलायन को झेलें।
भारत माता के शत्रु नहीं, फिर खेल विभाजन का खेलें।।
(3)
सब कमर कसें आओ मिलकर, अति भव्य सनातन को चाहें।
भारत माता की जय की ही, हों सदा हमारी शुभ राहें।।
4)
हम ऋषियों की संतानें हैं, यह सत्य हमेशा याद रहे।
ऋषि-पुत्रों में आत्मीय-भाव, समता-मूलक संवाद रहे।।
______________________________________
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा ,रामपुर ,उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451