Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Aug 2024 · 1 min read

हरियाली तीज....

हरियाली तीज….

हरियाली तीज का
मनभावन त्यौहार है
डाली डाली झूले हैं
झूलों पर झूल रही है बिटिया
चेहरे पर मनमोहक मुस्कान है।

हरियाली तीज का
मनभावन त्यौहार है……

बदरा भी ऐसे उमड़े
जैसे बारिश को भी इंतजार है
महक रही है धरती ऐसे जैसे
फूलों की निकली आज बारात है।

हरियाली तीज का
मनभावन त्यौहार है।

दुआओं में यही मांग रही
गोरा शिव से
करके सौलह सिंगार हैं
जनम जनम का बंधन हो
खुशियों से महक उठे
घर परिवार है।

हरियाली तीज का
मनभावन त्यौहार है।

Loading...