Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
28 Jul 2024 · 1 min read

ये कैसा घर है ….

ये कैसा घर है ….

ये कैसा घर है
जहां सब बेघर रहते हैं
दो वक्त की रोटी
उजालों की आस
हर दिन एक सा
और एक सी प्यास
चेहरे की लकीरों में
सदियों की थकन
ये बाशिंदे
अपनी आँखों में सदा
इक उदास शहर लिए रहते हैं
ये कैसा घर है
जहां सब बेघर रहते हैं

उजालों की आस में
ज़िन्दगी रीत जाती है
रेंगते रेंगते फुटपाथ पर
ज़िन्दगी बीत जाती है
बेरहम सड़क है
भूख की तड़प है
हर मौसम एक सा है
न रात की चिंता है
न सहर का डर है
खुशियों के शानों पर
यहां अश्क ही बहते हैं
ये कैसा घर है
जहां सब बेघर रहते हैं

सुशील सरना

134 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

कांवड़िए
कांवड़िए
surenderpal vaidya
उम्र भर बस यही मलाल रहेगा ,
उम्र भर बस यही मलाल रहेगा ,
Manju sagar
जवानी के दिनों की हॉट-हॉट तस्वीरें झुलसे हुए बुढापे को
जवानी के दिनों की हॉट-हॉट तस्वीरें झुलसे हुए बुढापे को "बरनौ
*प्रणय प्रभात*
एक तूही दयावान
एक तूही दयावान
Basant Bhagawan Roy
रब का एक ही नाम
रब का एक ही नाम
Dr. Man Mohan Krishna
तुम
तुम
Tarkeshwari 'sudhi'
धर्म-कर्म (भजन)
धर्म-कर्म (भजन)
Sandeep Pande
चांदनी न मानती।
चांदनी न मानती।
Kuldeep mishra (KD)
औरों का अपमान
औरों का अपमान
RAMESH SHARMA
पतोहन के साथे करें ली खेल
पतोहन के साथे करें ली खेल
नूरफातिमा खातून नूरी
"बेल"
Dr. Kishan tandon kranti
ग़ज़ल सगीर
ग़ज़ल सगीर
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
दरारों में   ....
दरारों में ....
sushil sarna
पतंग
पतंग
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
मनोबल
मनोबल
Kanchan verma
कुरुक्षेत्र में द्वंद का कारण
कुरुक्षेत्र में द्वंद का कारण
Anant Yadav
नूतन संरचना
नूतन संरचना
Mrs PUSHPA SHARMA {पुष्पा शर्मा अपराजिता}
Justice Delayed!
Justice Delayed!
Divakriti
"सुप्रभात"
Yogendra Chaturwedi
"मैं प्रभात का नवसृजन"
©️ दामिनी नारायण सिंह
बेरोजगारी की महामारी
बेरोजगारी की महामारी
Anamika Tiwari 'annpurna '
क्या आज हो रहा है?
क्या आज हो रहा है?
Jai Prakash Srivastav
बुंदेली दोहा प्रतियोगिता-151से चुने हुए श्रेष्ठ दोहे (लुगया)
बुंदेली दोहा प्रतियोगिता-151से चुने हुए श्रेष्ठ दोहे (लुगया)
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
2962.*पूर्णिका*
2962.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
प्यासा कौआ
प्यासा कौआ
Vijay kumar Pandey
भारत की नई तस्वीर
भारत की नई तस्वीर
Dr.Pratibha Prakash
*अब तो चले आना*
*अब तो चले आना*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
हाय वो बचपन कहाँ खो गया
हाय वो बचपन कहाँ खो गया
VINOD CHAUHAN
संभाजी महाराज के कवि कलश
संभाजी महाराज के कवि कलश"
आलोक पांडेय
*कविवर श्री सुभाष राहत बरेलवी जी के जन्मदिवस 23 जनवरी पर शुभ
*कविवर श्री सुभाष राहत बरेलवी जी के जन्मदिवस 23 जनवरी पर शुभ
Ravi Prakash
Loading...