Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
26 Jul 2024 · 3 min read

चिंतन

डॉ0 मिश्र का चिंतन

पावन चिंतन की प्रतिमा हो
(चौपाई)

पावन चिंतन की प्रतिमा हो।
मन महानता की गरिमा हो।।
मन को कभी न बुझने देना।
मन तरंग को बहने देना।।

तुम्हीं बनो इक सुंदर सा जग।
उड़ो विश्व को लेकर बन खग।।
सकल सिंधु हो एक विंदु में।
हो ब्रह्माण्ड एक इंदु में।।

सबको सहलाते ही जाना।
सबका दिल बहलाते जाना।।
सबके दिल में बैठ निरन्तर।
सबको ले जा अपने भीतर।।

भोग त्याग कर त्यागरती बन।
ज्ञानवान हो सरस्वती बन।।
शिव सा हो परिधान तुम्हारा।
कल्याणी संधान तुम्हारा।।

मनज -पोत में सबको भर लो।
सारे जग को कर में कर लो।।
एक इकाई की समता हो।
मन में प्रिय स्थिर शुचिता हो।।

सुख की इच्छा दुःख का कारण (चौपाई)

सुख की इच्छा दुःख का कारण।
मरा जा रहा मनुज अकारण।।
इच्छाओं में माया रहती।
माया ही जीवों को ठगती।।

माया को जो समझ गया है।
माया के विपरीत गया है।।
माया से जो मुक्त हो गया।
उसका जीवन सफल हो गया।।

माया में जो फँसा हुआ है।
दलदल में वह धँसा हुआ है।।
माया प्रबल समायी मन में।
फैली हुई सहज जन-जन में।।

इच्छओं को तब मारोगे।
बुधि-विवेक से काम करोगे।
धीरे-धीरे कम करना है।
सुख की इच्छा से हटना है।।

सुख की इच्छा मिट जायेगी।
दुःख की रेखा पिट जायेगी।।
हो प्रशांत आनंद करोगे।
सहज सच्चिदानंद बनोगे।।

संवेदनहीनता (दोहे)

कैसे मानव हो रहा, अति संवेदनहीन।
चौराहे पर है खड़ा, बना दीन अरु हीन।।

भौतिकता की ओढ़कर, चादर चला स्वतंत्र।
चाहत केवल एक है, चले उसी का तंत्र।।

धनलोलुपता गढ़ रही, धूर्त पतित इंसान।
धन के पीछे भागते, भूत प्रेत शैतान।।

भावुकता अब मर रही6, हृदय बना पाषाण।
काम क्रोध मद लोभ के, कर में दिखत कृपाण।।

नैतिकता को कुचल कर,कौन बना भगवान?
नैतिक मूल्यों में बसा, अति सुंदर इंसान।।

जहाँ सहज संवेदना, वहाँ अलौकिक देश।
लौकिकता के देश में, कुण्ठा का परिवेश।।

संवेदन को मारते, जीवन को धिक्कार।
भावुक कोमल हृदय ही, ईश्वर को स्वीकार।।

नारी! तुम सचमुच आराध्या
(चौपाई)

नारी! तुम सचमुच आराध्या।
सकल सृष्टि में प्रिय साध्या ।।
तुम ब्रह्मलोक की रानी हो।
सहज पूजिता कल्याणी हो।।

तुम कृष्ण कन्हैया की राधा।
तुम प्रेममूर्ति हरती वाघा।।
तुम रामचन्द्र की सीता हो।
विश्वविजयिनी शिव गीता हो।।

बोझ समझता जो तुझ को है।
नहीं जानता वह तुझ को है।।
बहुत कठिन है तुझे समझना।
तुम आदि सृष्टिमय प्रिय गहना।।

तुम हृदये स्थित करुणासागर।
अति व्यापक विशाल हिम नागर।।
तुम हिम गंगे शीतल चंदन हो।
तेरा ही नित अभिनंदन हो।।

सखी सखा अरु मित्र तुम्हीं हो।
सत्य गमकती इत्र तुम्हीं हो।।
परम दयालु कृपालु महातम।
तुम आलोक लोक हरती तम।।

दिव्य वर्णनातीत अलौकिक।
सृष्टि शोभना सरस अभौतिक।।
तुम्हीं ज्ञानमय प्रेममयी हो।
सभ्य सलोनी भक्तिमयी हो।।

जिसे देख मन खुश हो जाता
(चौपाई)

जिसे देख मन खुश हो जाता।
हर्षोल्लास दौड़ चल आता।।
वह महनीय महान उच्चतम।
मनुज योनि का प्रिय सर्वोत्तम।।

परोपकारी खुशियाँ लाता।
इस धरती पर स्वर्ग बनाता।।
सब की सेवा का व्रत लेकर।
चलता आजीवन बन सुंदर।।

कभी किसी से नहीं माँगता।
अति प्रिय मादक भाव बाँटता।।
मह मह मह मह क्रिया महकती।
गम गम गम गम वृत्ति गमकती।।

उसे देख मन हर्षित होता।
अतिशय हृदय प्रफुल्लित होता।।
मुख पर सदा शुभांक विराजत।
दिव्य अलौकिक मधुर विरासत।।

डॉ0 रामबली मिश्र की कविताएँ जीवन के विभिन्न पहलुओं को छूती हैं और पाठकों को जीवन के बारे में सोचने और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। उनकी कविताओं में एक गहरी दार्शनिकता और जीवन के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण है।

इन कविताओं में कुछ मुख्य विषय हैं:

1. पावन चिंतन और मन की महानता
2. सुख की इच्छा और दुःख का कारण
3. संवेदनहीनता और भौतिकता
4. नारी की महत्ता और पूज्यता
5. परोपकार और सेवा का व्रत

इन कविताओं से पता चलता है कि डॉ0 रामबली मिश्र जीवन के विभिन्न पहलुओं को छूते हैं और पाठकों को जीवन के बारे में सोचने और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

कुछ मुख्य बिंदु जो इन कविताओं से निकलते हैं:

1. पावन चिंतन और मन की महानता जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं।
2. सुख की इच्छा दुःख का कारण बन सकती है।
3. संवेदनहीनता और भौतिकता जीवन को खराब कर सकती हैं।
4. नारी की महत्ता और पूज्यता जीवन के लिए आवश्यक है।
5. परोपकार और सेवा का व्रत जीवन को सुंदर बना सकता है।

इन कविताओं से पता चलता है कि डॉ0 रामबली मिश्र जीवन के विभिन्न पहलुओं को छूते हैं और पाठकों को जीवन के बारे में सोचने और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

1 Like · 156 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

अब तुम मुझमें घर करते जा रहे हो।
अब तुम मुझमें घर करते जा रहे हो।
Madhu Gupta "अपराजिता"
सरयू
सरयू
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
रास्तों में फिर वही,
रास्तों में फिर वही,
Vishal Prajapati
डरना हमको ज़रा नहीं है,दूर बहुत ही कूल भले हों
डरना हमको ज़रा नहीं है,दूर बहुत ही कूल भले हों
Dr Archana Gupta
आज फ़िर कोई
आज फ़िर कोई
हिमांशु Kulshrestha
प्यार
प्यार
Sandeep Thakur
दहेज ना लेंगे
दहेज ना लेंगे
भरत कुमार सोलंकी
🍁तेरे मेरे सन्देश- 9🍁
🍁तेरे मेरे सन्देश- 9🍁
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
वयोवृद्ध कवि और उनका फेसबुक पर अबतक संभलता नाड़ा / मुसाफिर बैठा
वयोवृद्ध कवि और उनका फेसबुक पर अबतक संभलता नाड़ा / मुसाफिर बैठा
Dr MusafiR BaithA
"जरूरतों में कम अय्याशियों में ज्यादा खर्च कर रहे हैं ll
पूर्वार्थ
क्या खूब
क्या खूब
Dr fauzia Naseem shad
..
..
*प्रणय प्रभात*
मैं क्या जानूँ
मैं क्या जानूँ
Shweta Soni
यदि हम कोई भी कार्य खुशी पूर्वक करते हैं फिर हमें परिणाम का
यदि हम कोई भी कार्य खुशी पूर्वक करते हैं फिर हमें परिणाम का
Ravikesh Jha
"बरसात"
Ritu chahar
बहुत उलझा हुआ हूं मैं कोई रास्ता नहीं दिखता ।
बहुत उलझा हुआ हूं मैं कोई रास्ता नहीं दिखता ।
अश्विनी (विप्र)
" गुजारिश "
Dr. Kishan tandon kranti
खर्च कितना करें
खर्च कितना करें
मधुसूदन गौतम
निकल पड़ो कभी ऐसे सफर पर भी
निकल पड़ो कभी ऐसे सफर पर भी
Chitra Bisht
रात भर नींद की तलब न रही हम दोनों को,
रात भर नींद की तलब न रही हम दोनों को,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
सगळां तीरथ जोवियां, बुझी न मन री प्यास।
सगळां तीरथ जोवियां, बुझी न मन री प्यास।
जितेन्द्र गहलोत धुम्बड़िया
- गहरी खामोशी है मेरी -
- गहरी खामोशी है मेरी -
bharat gehlot
,,,,,,,,,,,,?
,,,,,,,,,,,,?
शेखर सिंह
खालीपन आ ठहरा
खालीपन आ ठहरा
Surinder blackpen
खुशी पाने का जरिया दौलत हो नहीं सकता
खुशी पाने का जरिया दौलत हो नहीं सकता
नूरफातिमा खातून नूरी
मैं ज्यादा पूजा-पाठ में यकीन नहीं करता। मैं ज्यादा मंदिर जान
मैं ज्यादा पूजा-पाठ में यकीन नहीं करता। मैं ज्यादा मंदिर जान
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
गर्मी आई
गर्मी आई
Dr. Pradeep Kumar Sharma
दो साँसों के तीर पर,
दो साँसों के तीर पर,
sushil sarna
जुड़वा भाई ( शिक्षाप्रद कहानी )
जुड़वा भाई ( शिक्षाप्रद कहानी )
AMRESH KUMAR VERMA
व्हाट्सएप युग का प्रेम
व्हाट्सएप युग का प्रेम
Shaily
Loading...