Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Jul 2024 · 1 min read

इश्क़ नहीं आसान

इश्क़ नहीं आसान, इतनी सी बात है।
टूटें सब अरमान ,इतनी सी बात है।

खुद से बढ़ कर ,किसी को है चाहना
है खुदा का फरमान, इतनी सी बात है।

दिल का धड़कना ,आंखों का मिलना
मरने का सामान, इतनी सी बात है।

हर पल हम ढूंढते हैं उनकी ही आहटें
तन बन जाए कान ,इतनी सी बात है।

जिस को देख देख ,जीते हैं दीवाने
मारे वहीं बेईमान,इतनी सी बात है।

सुरिंदर कौर

Loading...