Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
20 Jul 2024 · 3 min read

*”श्रद्धा विश्वास रुपिणौ'”*

“श्रद्धा विश्वास रुपिणौ'”
गुरुर ब्रम्हा गुरुः विष्णु ,गुरुदेवो महेश्वरः ,
गुरुः साक्षात परमं ब्रम्हा तस्मै श्री गुरुवे नमः।
गुरु प्रत्यक्ष रूप से प्रमाण लिए नारायण का ही स्वरूप है जो हमारी समस्याओं का निदान ,मन के विचारों को शुद्ध करने के लिए गुरु का ज्ञान नितांत आवश्यक है।
ब्रम्हा जी के चार मुख होते हैं और विष्णु जी की चार भुजाएँ होती है और शिवजी के तीन नेत्र धारी होते हैं। अर्थात सभी को मिलाकर ग्यारह तत्व होते हैं उसी तरह से गुरू में भी ग्यारह तत्व होने चाहिए।
चार प्रमुख तत्व ;-
1.वरद – वरद का अर्थ वरदान देने वाला
जब भी गुरू शिष्य का मेल होता है तो गुरु अपने आशीर्वाद वचनों से वरदान देता है जो जीवन में फलित होता है और वह वरदान हमेशा सिद्ध होता है जब गुरु के बताए गए मार्गदर्शन पर चलकर शिष्य उनके आदर्शों का पालन करता है।
2. अभ्यत ;- अभ्यत अर्थात अभय याने भय को दूर कर देता है मन मे चल रहे विचारों से भय उत्पन्न हो जाता है उसका निवारण कर मंत्र जप शक्ति से चेतना जागृत हो जाती है और भय समाप्त हो अभय का वरदान प्राप्त हो जाता है।
3.सुखद ; – गुरू का मार्गदर्शन मिलने से ही सुखद अनुभव मिलने लगता है दुःख दूर कर सुख प्रदान करता है।
राजा दशरथ जी का बुढापा आ गया था लेकिन उनकी कोई संतान सुख की प्राप्ति नही हुई थी वे दुःखी थे अपने गुरू वशिष्ठ जी के पास समाधान पूछने गए उन्होंने यज्ञ करवाने का आदेश दिया और उस यज्ञ की समाप्ति पर जो प्रसादी दी गई थी वही उनके दुःख को दूर कर सुखद अनुभति प्राप्त हुई आखिरकार उनके चार पुत्र – राम ,लक्ष्मण ,भरत ,शत्रुघ्न सुखद अनुभव सुख देने वाले हुए।
4.सुभध ; – जब हम जीवन में विश्वास करते हैं तो अच्छा लगता है।
गुरु के वचनों से दीक्षा ग्रहण करने के बाद ही मन के सारे संदेह दूर हो जाते हैं और जीवन सफलता की ओर अग्रसर हो जाता है।
जीवन में गुरु के ज्ञान के बिना व्यक्तित्व का विकास संभव नहीं है। ज्ञान के द्वारा ही सुंदर प्रारूप तैयार किया जाता है जो सही समय चारों दिशाओं में प्रभावित करता है।
गुरू के ज्ञान से ही हरेक कार्य के प्रति जागरूकता आती है।गुरू दीक्षा ग्रहण करने के बाद ही भविष्य में आने वाली कठिनाइयों का सामना कर नेक इंसान बन कामयाबी हासिल की जा सकती है।
गुरू दीक्षा ग्रहण करने के बाद उनके दिये गए वचनों का पालन करना उनके बताए गए आदर्श बातों को अमल करना ही महान कार्य है।वरना सब व्यर्थ हो जाता है गुरू ही हमें गोविंद तक मिलाने का सत्मार्ग दिखलाते हैं। गुरू के बताए गए उन नियमों आदर्शों का पालन करना ही हमारा कर्त्तव्य है।
*”भवानी शंकरौ वन्दे ,श्रद्धा विश्वास रुपिणौ,
याभ्यां बिना न पश्यन्ति, सिद्धा स्वनतस्थमीश्ररं”
अर्थात श्रद्धा न हो तो मनुष्य किसी भी कार्य में सफल नहीं हो सकता है उसे आत्मिक सुख शांति भी नही मिल सकती है जिन गुणों के आधार पर आध्यात्मिक उन्नति सफलता प्राप्त होती है वो श्रद्धा के कारण ही निर्भर करता है और श्रद्धा के साथ साथ विश्वास का होना भी अत्यंत आवश्यक है।
श्रद्धा व विश्वास के बिना सिद्धजन अपने अंतःकरण में विधमान ईश्वर को कभी नहीं देख सकते हैं।
हम चाहे कितनी भी पूजा अर्चना आराधना अच्छे कर्म कर लें परन्तु फिर भी हम अपने जीवन में समस्याओं से घिरे ही रहते हैं आखिर क्यों ….?
इसका मुख्य कारण यही है कि हम किसी के प्रति श्रद्धा व विश्वास से ही दुनिया में विजयी हो सकते हैं सफलता हासिल कर सकते हैं।
उचित मार्गदर्शन अपने व्यक्तित्व का निर्माण गुरू के बिना असंभव है।
गुरु की महिमा का गुणगान सूक्ष्म प्रक्रिया है जो मध्यम गति से ही आगे बढ़ते हुए अपना प्रभाव दिखलाती है।
कुछ बातें हम सभी जानते हुए भी मूक बधिर दर्शक बन जाते हैं क्योंकि श्रद्धा व विश्वास के साथ ही ये पूर्णतः सिद्ध फलदायी होता है और जैसा कर्म करेंगे वैसा ही श्रद्धा रूपी विश्वास फल हमें अपने जीवन में प्राप्त हो सफल बनाता है।
शशिकला व्यास शिल्पी✍️

1 Like · 352 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

भीगी पलकें( कविता)
भीगी पलकें( कविता)
Monika Yadav (Rachina)
प्रीतम के दोहे
प्रीतम के दोहे
आर.एस. 'प्रीतम'
तन की बेबसी
तन की बेबसी
Chitra Bisht
**वो पागल  दीवाना हो गया**
**वो पागल दीवाना हो गया**
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
राधा-मोहन
राधा-मोहन
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
बेघर एक
बेघर एक "परिंदा" है..!
पंकज परिंदा
शबनम की बूंदों का यों मिहिका सा जम जाना,
शबनम की बूंदों का यों मिहिका सा जम जाना,
चेतन घणावत स.मा.
संवेदनशीलता मानव की पहचान
संवेदनशीलता मानव की पहचान
Vindhya Prakash Mishra
"बदलता लाल रंग।"
Priya princess panwar
अपने हुस्न पर इतना गुरूर ठीक नहीं है,
अपने हुस्न पर इतना गुरूर ठीक नहीं है,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
जो बिछड़ गए हैं,
जो बिछड़ गए हैं,
Meera Thakur
नाविक
नाविक
Arvina
पापा तुम्हारे ना होने पर.…..
पापा तुम्हारे ना होने पर.…..
पं अंजू पांडेय अश्रु
देव प्रबोधिनी एकादशी
देव प्रबोधिनी एकादशी
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
*लो कर में नवनीत (हास्य कुंडलिया)*
*लो कर में नवनीत (हास्य कुंडलिया)*
Ravi Prakash
सनातन संस्कृति
सनातन संस्कृति
मनोज कर्ण
किसी के प्रति बहुल प्रेम भी
किसी के प्रति बहुल प्रेम भी
Ajit Kumar "Karn"
3937.💐 *पूर्णिका* 💐
3937.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
प्यार
प्यार
Rambali Mishra
होली की हर्षित बेला पर,
होली की हर्षित बेला पर,
ARVIND KUMAR GIRI
हे वसंत,  मधुकर मधुकरियाँ करती आज किलोलें।
हे वसंत, मधुकर मधुकरियाँ करती आज किलोलें।
S K Singh Singh
अलसस्य कुतो विद्या, अविद्यस्य कुतो धनम्। अधनस्य कुतो मित्रम्
अलसस्य कुतो विद्या, अविद्यस्य कुतो धनम्। अधनस्य कुतो मित्रम्
ललकार भारद्वाज
इस सोच को हर सोच से ऊपर रखना,
इस सोच को हर सोच से ऊपर रखना,
Dr fauzia Naseem shad
ચાલો લડીએ
ચાલો લડીએ
Otteri Selvakumar
कह मुकरियां
कह मुकरियां
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
खत्म हो चुका
खत्म हो चुका
sushil sarna
अफसोस मेरे दिल पे ये रहेगा उम्र भर ।
अफसोस मेरे दिल पे ये रहेगा उम्र भर ।
Phool gufran
* जिंदगी की दौड़ *
* जिंदगी की दौड़ *
Vaishaligoel
न कोई जगत से कलाकार जाता
न कोई जगत से कलाकार जाता
आकाश महेशपुरी
माया
माया
pradeep nagarwal24
Loading...