Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Aug 2024 · 2 min read

कहमुकरियाँ हिन्दी महीनों पर…

१-
वो आए तो आए बहार।
मौसम पे छा जाए निखार।
देख उसे हो शीत नपैत।
क्या सखि साजन ? ना सखि चैत

२-
नया उछाह, नवजीवन लाता।
साथ सभी के घुलमिल जाता।
घटती कभी न उसकी साख।
क्या सखि साजन ? ना वैशाख

३-
आग बबूला सदा वह रहता।
पारा दिनभर चढ़ा ही रहता।
गरम मिजाज हठीला ठेठ।
क्या सखि साजन ? ना सखि जेठ

४-
राहत का संदेशा लाए।
अब्र सा तपते मन पर छाए।
संग लाए खुशियों की बाढ़।
क्या सखि साजन ? ना आषाढ़

५-
तन-मन का वह ताप मिटाए।
उस बिन अब तो रहा न जाए।
जाने कहाँ छुपा मनभावन।
क्या सखि साजन ? ना सखि सावन

६-
नेह-वारिधि खींच वह लाता।
उमड़-घुमड़ फिर बरसा जाता।
अता-पता कुछ ? तुम्हीं बता दो।
क्या सखि साजन ? ना सखि भादो

७-
राहें मुश्किल सुगम बनाए।
आ पपिहे की प्यास बुझाए।
शरद-चाँदनी छिड़के द्वार।
क्या सखि साजन ? ना सखि क्वार

८-
उत्सव कितने संग वो लाए।
घर-आँगन में रौनक छाए।
मीठी लागे वा की झिक-झिक।
क्या सखि साजन ? ना सखि कातिक

९-
सूरत- सीरत सबमें न्यारा।
माधव को भी है अति प्यारा।
नाम से उसके होय सिहरन।
क्या सखि साजन ? ना सखि अगहन

१०-
थर-थर काँपे माँगे प्रीत।
बड़ी अनूठी उसकी रीत।
जाए लिए बिना ना घूस।
क्या सखि साजन ? ना सखि पूस

११-
संग लेकर आता मधुमास।
जगाता काम बढ़ाता प्यास।
निपट निर्मोही मन का घाघ।
क्या सखि साजन ? ना सखि माघ

१२-
सुखद नज़ारे लेकर आए।
उड़ा गुलाल हृदय रंग जाए।
गुन में उसके छिपे हर अवगुन।
क्या सखि साजन ? ना सखि फागुन

© सीमा अग्रवाल
मुरादाबाद ( उ.प्र. )

1 Like · 221 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from डॉ.सीमा अग्रवाल
View all

You may also like these posts

हर उम्र है
हर उम्र है
Manoj Shrivastava
प्रवचन में हजारों बैठते हैं पर प्रवचन बहुत कम
प्रवचन में हजारों बैठते हैं पर प्रवचन बहुत कम
पूर्वार्थ देव
फकीर का बावरा मन
फकीर का बावरा मन
Dr. Upasana Pandey
"" *आओ गीता पढ़ें* ""
सुनीलानंद महंत
जी तो हमारा भी चाहता है ,
जी तो हमारा भी चाहता है ,
ओनिका सेतिया 'अनु '
परमसत्ता
परमसत्ता
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
जब तक हम जीवित रहते हैं तो हम सबसे डरते हैं
जब तक हम जीवित रहते हैं तो हम सबसे डरते हैं
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
उलफ़त को लगे आग, गिरे इश्क पे बिजली
उलफ़त को लगे आग, गिरे इश्क पे बिजली
पूर्वार्थ
आज का दोहा
आज का दोहा
*प्रणय प्रभात*
लालबाग मैदान
लालबाग मैदान
Dr. Kishan tandon kranti
सर्द हवाएं
सर्द हवाएं
Sudhir srivastava
बदलती फितरत
बदलती फितरत
Sûrëkhâ
"कश्मकश"
Madhu Gupta "अपराजिता"
कामचोर (नील पदम् के दोहे)
कामचोर (नील पदम् के दोहे)
दीपक नील पदम् { Deepak Kumar Srivastava "Neel Padam" }
पति की विवशता
पति की विवशता
Sagar Yadav Zakhmi
गउँवों में काँव काँव बा
गउँवों में काँव काँव बा
आकाश महेशपुरी
चाहत
चाहत
dr rajmati Surana
कौमी एकता
कौमी एकता
विशाल शुक्ल
नया वर्ष
नया वर्ष
डॉ.सतगुरु प्रेमी
ਮਿਲੇ ਜਦ ਅਰਸੇ ਬਾਅਦ
ਮਿਲੇ ਜਦ ਅਰਸੇ ਬਾਅਦ
Surinder blackpen
मैं जानता हूॅ॑ उनको और उनके इरादों को
मैं जानता हूॅ॑ उनको और उनके इरादों को
VINOD CHAUHAN
*जाने कब अब उन से  कुर्बत होगी*
*जाने कब अब उन से कुर्बत होगी*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
122 122 122 12
122 122 122 12
SZUBAIR KHAN KHAN
आज गज़ल को दुल्हन बनाऊंगा
आज गज़ल को दुल्हन बनाऊंगा
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
दर्द
दर्द
seema sharma
नव संवत्सर
नव संवत्सर
Karuna Goswami
चिंगारी
चिंगारी
Dr.Archannaa Mishraa
सोचे सारे ख्वाब
सोचे सारे ख्वाब
RAMESH SHARMA
*बात सही है खाली हाथों, दुनिया से सब जाऍंगे (हिंदी गजल)*
*बात सही है खाली हाथों, दुनिया से सब जाऍंगे (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
ग़ज़ल
ग़ज़ल
SURYA PRAKASH SHARMA
Loading...