Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Jul 2024 · 1 min read

डमरू घनाक्षरी

डमरू घनाक्षरी

पनघट पर घट भर भर कर सब
धर कर सर पर चलत डगर पर
इधर उधर तक जतन करत सब
पर असफल जब धमकत नटखट

मदन मगन वह मनहर दरसन
नजर भरत सब तक टक टक टक
पल भर जब तक सभलत तब तक
खट खट कर घट सब जल छलकत

अन्नपूर्णा गुप्ता ‘ सरगम ‘
🖋️©️®️ 16/07/2024

Loading...