Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Jul 2024 · 1 min read

निभाना आपको है

गीतिका
~~~
किया वादा निभाना आपको है।
समय पर नित्य आना आपको है।

बहुत चाहा हमेशा आपको जब।
हमें अपना बनाना आपको है।

चलेंगे साथ मिलकर हर क़दम हम।
मगर कुछ कर दिखाना आपको है।

कहा जो आपने अच्छा लगा जब।
नहीं कुछ अब छुपाना आपको है।

मुहब्बत जिन्दगी में खिलखिलाई।
स्वयं उत्सव मनाना आपको है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
-सुरेन्द्रपाल वैद्य, मण्डी (हिमाचल प्रदेश)

Loading...