Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Jun 2024 · 1 min read

सब्र और सहनशीलता कोई कमजोरी नहीं होती,ये तो अंदरूनी ताकत है,

सब्र और सहनशीलता कोई कमजोरी नहीं होती,ये तो अंदरूनी ताकत है, जो सब में नहीं होती।हर परीक्षा की राह में, जो धैर्य से कदम बढ़ाते हैं,सफलता की मंज़िल को वही पाते हैं।।
सिविल सेवा की परीक्षा कठिन है, यह सब जानते हैं,हर दिन नई चुनौतियाँ, हर रात नए सपने बुनते हैं।लेकिन जिस दिल में सब्र और सहनशीलता हो,वही तो असली योद्धा कहलाते हैं।।
पढ़ाई के लंबे घंटे, और कठिनाईयों का बोझ,इनसे लड़कर जो उठते हैं, वही बनते हैं समाज के हीरो।हर असफलता में छिपी होती है सफलता की चिंगारी,बस उसे खोजने के लिए चाहिए सब्र और समझदारी।।
हर रात के बाद आती है सवेरा,हर कठिनाई के बाद आता है समय का फेरा।जो सब्र का दामन थामते हैं,वही तो सच्चे मेहनती कहलाते हैं।।
सहनशीलता सिखाती है हमें,हर मुश्किल घड़ी में कैसे टिके रहें।
जब सब्र का पानी नहीं होता छलकने,तब सफलता की राह पर होते हैं हम चलने।।
संघर्षों में जो दिल मजबूत रखता है,सपनों की उड़ान में वही ऊँचाई छूता है।परीक्षा का मैदान हो या जीवन की राह,सब्र और सहनशीलता से ही होती है हर जीत की चाह।।
सिविल सेवक बनने की राह कठिन है,लेकिन यह सब्र और सहनशीलता का प्रतीक है।जो इस राह पर चलते हैं,वही समाज में एक मिसाल बनते हैं।।
तो हे विद्यार्थियों, धैर्य और सब्र को अपना साथी बनाओ,सफलता की मंज़िल को अपने कदमों में पाओ।सब्र और सहनशीलता कोई कमजोरी नहीं होती,ये तो अंदरूनी ताकत है, जो सब में नहीं होती।।

Loading...