Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Jun 2024 · 1 min read

चमन यह अपना, वतन यह अपना

चमन यह अपना, वतन यह अपना।
आबाद रहे कल भी, घर यह अपना।।
अपनी ये खुशियां, अपनी ये मौजें।
रोशन रहे कल भी, जीवन यह अपना।।
चमन यह अपना———————-।।

तुमको क्या मिलेगा, ऐसे लड़ने से।
दुश्मनी ही बढ़ेगी, ऐसे लड़ने से।।
छोड़ो हठ यह तुम, भूलों दुश्मनी तुम।
जिन्दा रहे कल भी, याराना यह अपना।।
चमन यह अपना——————–।।

गंगा- यमुना की यह, पवित्र जलधारा।
प्रहरी वतन का, यह हिमालय हमारा।।
सीखें हम सब भी, इनसे सरफरोशी।
सलामत रहे कल भी, वजूद यह अपना।।
चमन यह अपना——————–।।

नेक मंजिल हो, अपने मकसद की।
सही सोहब्बत हो, अपने जीवन की।।
अमन यह अपना, ख्वाब हर अपना।
मुकम्मल रहे कल भी, गौरव यह अपना।।
चमन यह अपना——————–।।

शिक्षक एवं साहित्यकार
गुरुदीन वर्मा उर्फ़ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

Loading...