Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 May 2024 · 1 min read

— मैं सैनिक हूँ —

बना ही था इस भारत माता के लिए
मुझ को पैदा ही किया मेरी माँ ने
सिर्फ और सिर्फ भारत माँ के लिए

इस माटी का खून हूँ
इस माटी से ही उत्पन्न हुआ
इस माटी को सपर्पित
मेरा अंग अंग इस की रक्षा के लिए

गर्व करता हूँ मैं
कि इस पावन धरती पर पैदा हुआ
अगर इस के काम न आ सका
तो क्या फायदा मेरे जीने के लिए

तेरे लिए ही आया माँ
तेरी ही लाज बचानी है दुश्मन से
गर किसी ने आँख उठा दी
कफन में लपेट के दफ़नानी है तेरे लिए

अपना आशीर्वाद मेरी माँ
सदा तू मेरे सर पर रखना
रहूं चाहे घर पर या रहूं बॉर्डर पर
सर पर मेरे कफन तैयार है सिर्फ तेरे लिए

जय माँ जगत जननी

अजीत कुमार तलवार
मेरठ

Loading...