Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 May 2024 · 1 min read

हमने भी तुझे दिल से निकाल दिया

तूने हमसे तोड़ा नाता तो,
हमने भी दिल से तुझे निकाल दिया।

सब पूछते हैं लोग हमसे कि कैसे
हमने आखिर ये कमाल किया।

इश्क की राह मुश्किल थी बहुत,
इसलिए उस रास्ते पे पत्थर डाल दिया।

प्यार नहीं था तुझे हमसे, फिर क्यों हमने
इस गलतफहमी को दिल में पाल लिया।

तेरे दिल में तो हमेशा कोई और थी,
पर न जाने क्यों नहीं हमने तुमसे कभी ये सवाल किया।

Loading...