Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 May 2024 · 1 min read

हल

कर्म करो तो फल मिलता है
आज नहीं तो कल मिलता है,

जितना अधिक गहरा कुआं हो
उतना मीठा जल मिलता है,

धीरज रखकर जो
नित चलता जाए
उसका जीवन सफल होता है,

जीवन के हर कठिन प्रश्न का
जीवन से ही हल मिलता है।

Loading...