Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 May 2024 · 1 min read

गुमनाम सा शायर हूँ अपने लिए लिखता हूँ

गुमनाम सा शायर हूँ अपने लिए लिखता हूँ
दिल से जो हुइ बातें उसके लिए लिखता हूँ
न तालियों से मतलब न दाद का सौदाई
तनहाई न इतराए इसके लिए लिखता हूँ
अच्छा है या बुरा है मुझको पता नहीं है
खामोशी गुनगुनाए इसके लिए लिखता हूँ
पागल हूँ मैं खुद ही से हँसता हूँ बोलता हूँ
फ़ुर्सत नहीं किसी को इसके लिए लिखता हूँ
सच कहने की आदत है हो चाहे खरी खोटि
कोई बुरा न माने इसके लिए लिखता हूँ
गुमनाम हो नामी हो शायर तो बस शायर है
जज़्बात संभल जाएँ इसके लिए लिखता हूँ

Loading...