Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 May 2024 · 1 min read

अब नहीं चाहिए बहारे चमन

अब नहीं चाहिए बहारे चमन
ख़ुद हमने बीन लिए खवारे चमन
रौंद कर नन्हीं कलियाँ डालियों पर
किस इंतज़ार में हैं कुँवारे चमन
जितने भी बागवा आए वो लुटेरे निकले
आए फिर से कोई सँवारे चमन
वो एक दीवार उठा कर बोले
वो तुम्हारे हैं ये हमारे चमन
पाँव रखना भी हो रहा दुशवार
आओ मिल कर हमी बुहारें चमन
आँधियाँ बागवाँ से हार गयीं
कह गयीं अब यही उजाड़े चमन
अब तो सावन भी कम बरसते हैं
जी रहे ओस के सहारे चमन
हरेक आहट पे सरसराता है
अब भी हर पल तुम्हें पुकारे चमन
हो के मायूस ज़मीन वालों से
आसमाँ की तरफ़ निहारे चमन
कंचन

Loading...