Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 May 2024 · 1 min read

टूट कर भी धड़कता है ये दिल है या अजूबा है

टूट कर भी धड़कता है ये दिल है या अजूबा है
बहक कर फिर संभलता है ये दिल है या अजूबा है
मैं कुछ दिन रो नहीं पाऊँ तो दम सा घुटने लगता है
समंदर दर्द का रखता है दिल है या अजूबा है
अनगिनत ख़्वाब समेटे कोई किताब हो जैसे
नए पन्ने बदलता है ये दिल है या अजूबा है
मेरा बेबाक़ हो जाना हो या ख़ामोश हो जाना
इसे कई बार खलता है ये दिल है या अजूबा है
उम्र के साथ यूँ तो ये भी बूढ़ा हो रहा होगा
क्यूँ बच्चों सा मचलता है ये दिल है या अजूबा है
रोज़ सो जाता है आँखों को यूँ ही अलविदा कह कर
शमा के संग जलता है ये दिल है या अजूबा है
कभी आ जाता है होटों पे यूँ ही बन के अफ़साना
बन के आँसू ढलकता है येदिल है या अजूबा
है
जगा के पीर मोहन की बना राधा सा दीवाना
कृष्ण सा रूह में पलता है दिल है या अजूबा है
कंचन

Loading...