Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 May 2024 · 1 min read

हां मैं योद्धा बनूंगी

हां मैं योद्धा बनूंगी
जीवन युद्ध मुझे लड़ना है
अनेक अवरोधों के प्रस्तर होंगे
उनको खंड-खंड करना है ।

कठिन तपस्या करनी होगी
होंगे आयुध भी भरपूर ,
अनेक शक्तियों का अर्जन
और ब्रह्मास्त्र से परिपूर्ण,
जीवन के रथ पर चढ़कर
कुरुक्षेत्र विजय करना है,
हाँ मैं योद्धा बनूंगी,
जीवन युद्ध मुझे लड़ना है।

होंगे साथी सामान्य नहीं
दुर्जेय शत्रु सदा सम्मुख,
बहूँगी निर्बाध मध्य में उनके
मुझे भागीरथी सा बहना है।
हाँ मैं योद्धा बनूंगी,
जीवन युद्ध मुझे लड़ना है।

होंगी प्रचंड हवाएं ,
पर सूर्य अटल होगा,
खूंखार दिशाएं हो जाएं
विश्वास अमर होगा ,
बजा पाञ्चजन्य एक बार फिर,
विजय घोष को करना है ,
हाँ मैं योद्धा बनूँगी,
जीवन युद्ध मुझे लड़ना है।

~ माधुरी महाकाश

Loading...