Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
26 May 2024 · 1 min read

जन-मन की भाषा हिन्दी

काव्य सृजन–
हिन्दी गीत लेखन –
जन-मन की भाषा हिन्दी–

भारत की मातृभाषा का,अखिल विश्व सम्मान करेगा।
जब तक रहेगी हिंदी जग में, मेरा हिन्दुस्तान रहेगा।
राम,श्याम,नानक,कबीर से, युगधारों का मान रहेगा।
जब तक रहेगी हिंदी जग में, मेरा हिन्दुस्तान रहेगा।

सप्त सुरों में सरगम नाचें, पनघट पर पायल के घुंघरू।
गीत,गजल,दोहे, चौपाई, शिव शंकर का बाजे डमरू।
भेद खुलेंगे अगम निगम के,गिरिजा का वरदान रहेगा।
जब तक रहेगी हिंदी जग में, मेरा हिन्दुस्तान रहेगा।

लय रस भाव मधुर माधुर्य,है भाव सरसता गीतों में।
अलंकार,रस, पद विधान से, है सरल गेयता छंदों में।
मंगलमय,मनहर,मनभावन,गद्य-पद्य का रसपान रहेगा।
जब तक रहेगी हिंदी जग में, मेरा हिन्दुस्तान रहेगा।

प्राणों में अमिय रस घुलता, मधुर भजन संगीत गूँजते।
गली-गली औ नगर गाँव में, मस्तानें तब पाँव थिरकते।
नन्हा बचपन मीठी लोरी, चंदा का गुणगान रहेगा।
जब तक रहेगी हिंदी जग में, मेरा हिन्दुस्तान रहेगा।

मेघ मल्हार,ठुमरी, कजरी, चौपाल सजें मस्तानों से।
महफ़िल में गूंजेंगे किस्सें, बलिदानी वीर जवानों के।
राम-भरत के प्रेम भाव का,घर-घर में यशगान रहेगा
जब तक रहेगी हिंदी जग में, मेरा हिन्दुस्तान रहेगा।

✍️ सीमा गर्ग मंजरी
मौलिक सृजन
मेरठ कैंट उत्तर प्रदेश

Language: Hindi
Tag: गीत
2 Likes · 288 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

चाहत।
चाहत।
Taj Mohammad
यह कैसी विडंबना है, जहाँ सत्य का अभाव है, ताड़का की प्रवृत्त
यह कैसी विडंबना है, जहाँ सत्य का अभाव है, ताड़का की प्रवृत्त
पूर्वार्थ
*रामलला का सूर्य तिलक*
*रामलला का सूर्य तिलक*
Ghanshyam Poddar
लेकिन मैं तो जरूर लिखता हूँ
लेकिन मैं तो जरूर लिखता हूँ
gurudeenverma198
अपना दिल तो ले जाओ जो छोड़ गए थे
अपना दिल तो ले जाओ जो छोड़ गए थे
Jyoti Roshni
जन-जन का यो प्यारा नेता- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी- रचनाकार अरविंद भारद्वाज
जन-जन का यो प्यारा नेता- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी- रचनाकार अरविंद भारद्वाज
अरविंद भारद्वाज ARVIND BHARDWAJ
ये दुनिया मिटेगी , अदालत रहेगी
ये दुनिया मिटेगी , अदालत रहेगी
Neelofar Khan
देह का आत्मीय
देह का आत्मीय
Arun Prasad
तेरे साथ गुज़रे वो पल लिख रहा हूँ..!
तेरे साथ गुज़रे वो पल लिख रहा हूँ..!
पंकज परिंदा
Time and tide wait for none
Time and tide wait for none
VINOD CHAUHAN
জয় শঙ্করের জয়
জয় শঙ্করের জয়
Arghyadeep Chakraborty
अनंत शून्य
अनंत शून्य
Shekhar Deshmukh
सिंदुर
सिंदुर
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
" रात "
Dr. Kishan tandon kranti
■ निर्णय आपका...
■ निर्णय आपका...
*प्रणय प्रभात*
दोहा सप्तक. . . . विविध
दोहा सप्तक. . . . विविध
sushil sarna
कवि भूषण
कवि भूषण
Indu Singh
गंधारी
गंधारी
Shashi Mahajan
भले ही हम 2024 T 20 World Cup के विजेता है परंतु नीति यही कह
भले ही हम 2024 T 20 World Cup के विजेता है परंतु नीति यही कह
Rj Anand Prajapati
अब ना होली रंगीन होती है...
अब ना होली रंगीन होती है...
Keshav kishor Kumar
शोर कितना भी ब-ज़ाहिर हो
शोर कितना भी ब-ज़ाहिर हो
Dr fauzia Naseem shad
Nhà cái AB77 là nền tảng cá cược uy tín, chuyên nghiệp với đ
Nhà cái AB77 là nền tảng cá cược uy tín, chuyên nghiệp với đ
Ab77
वो दिन क्यों याद
वो दिन क्यों याद
Anant Yadav
दायरे में शक के मेरा आइना इन दिनों
दायरे में शक के मेरा आइना इन दिनों
sushil yadav
बहते पानी पे एक दरिया ने - संदीप ठाकुर
बहते पानी पे एक दरिया ने - संदीप ठाकुर
Sandeep Thakur
जो कहना है,मुंह पर कह लो
जो कहना है,मुंह पर कह लो
दीपक झा रुद्रा
और अब हाथ मल रहा हूं मैं
और अब हाथ मल रहा हूं मैं
नूरफातिमा खातून नूरी
इंसान कैसा है?
इंसान कैसा है?
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
हक़ीक़त
हक़ीक़त
Shyam Sundar Subramanian
सच्चे लोग सागर से गहरे व शांत होते हैं!
सच्चे लोग सागर से गहरे व शांत होते हैं!
Ajit Kumar "Karn"
Loading...