Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 May 2024 · 1 min read

लोगों को और कब तलक उल्लू बनाओगे?

लोगों को और कब तलक उल्लू बनाओगे?
कब तलक ये धर्म के झगड़े कराओगे?
भक्ति हो मन में राम तो फिर कुछ ना चाहेंगे,
कब तलक ये लाखों दियाली जलाओगे?

वोटों की राजनीति को मन से विदा करो,
शिक्षा के मंदिरों को पुजारी अदा करो,
अश्कों को पोंछकरके भुखमरी सफा करो,
इस देश से बेकारी को अब तो दफा करो।।

वरना समझ लो लौट करके फिर ना आओगे,
चौबीस में ही मुंह के बल गुलाटी खाओगे,
आंखों से अश्क को भी तुम बहा न पाओगे,
वोटों की राजनीति फिर से कर ना पाओगे।।

लेखक/कवि
अभिषेक सोनी “अभिमुख”

Loading...