Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 May 2024 · 1 min read

क्या

मुरझाई हुई सी
स्मृतियों की टूटी टहनी
फिर से हरी हो गई आज
पता नहीं
यह नियति का कोई
इशारा है या कुछ और?

आखिर वो क्या चीज है
जिसने उस पर
भरोसा करने दिया मुझे,
लेकिन रेल की
दो समानान्तर पटरियों सी
पास-पास रहकर भी
हम मिल न पाए कभी।

क्या हमारे बीच मौजूद
जातियों की
कोई ऊँची दीवार थी वह?

डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति
साहित्य वाचस्पति
भारत के 100 महान व्यक्तित्व में शामिल
एक साधारण व्यक्ति।

Loading...