Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 May 2024 · 2 min read

आज के समय के नेता

आज के समय के नेता
और उनका शासन व्यवस्था

क्या ये शासन प्रणाली है
क्यों युवाओं की छीन ली जवानी है
कैसे कर लेते हो ये सब
क्यों भर लेते हो जेब अब
अब किसी से डरते नहीं
जनता को समझते नहीं
वोट चाहिए स्पॉट चाहिए
क्यों वादे पूरे करते नहीं ।

चुनाव के समय में सब अपने होते हैं
उनके हर सपने अपने होते हैं
गद्दी मिलते ही , कैसे कर लेते हो
उनकी उम्मीदों को कैसे धर लेते हो ।

सपने को दिखाते हो और तोड़ देते हो
जो देखता है सपने देश की सेवा का उमर भर
उस सपने को तुम चार साल करते हो
जो देश के लिए जान की बाजी लगाए
उसे तुम अग्निवीर कहते हो।

जवानों की उमर भड़ती जा रही हैं
साथ में किसान भी सड़को पर उतार दिए
सरकार चलाने वालो शासन के चक्र में
तुमने कितनो के घर उजाड़ दिए।

शासन का दौर है, आज है कल नही
ये तुम्हें बनाने वाले है, कोई और नहीं
कल फिर पांच साल हो जाएंगे
तुन्हें फिर से आना पड़ेगा
हर हिंदुस्तानी के दिल में
एक सपना सजना पड़ेगा।

हर एक हिंदुस्तानी मनाना पड़ेगा
लेकिन आज का युवा जाग उठा है
जनता का शासन है, ये जान चुका है
हर नेता शासन खातिर बिका है
आज का युवा जान चुका है।

आज से एक प्रण लो
खुद की मेहनत पर विस्वास करो
तुम ही खुदा,तुम हो भगवान
तुम न किसी की सरण लो
बस यही कहना है,
मेहनत करो और आगे बढ़ो।

लेखक सोनित प्रजापति ।

Loading...