Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 May 2024 · 1 min read

* सबकी कहानी**

* सबकी कहानी**

* आध्यात्मिक भजन *
शेर- मानव जीवन अनमोल है जग मे कर्म महान |
हरि कृपा से मिलता है नर तन संत सुजान ||
*****
भजन
तेरी काया है जग आनी जानी,
दो दिन की है सबकी कहानी |
क्यो करता है तू मनमानी,
दो दिन की है तेरी कहानी || टेक||
एक दिन आना एक दिन जाना,
दस्तूर है सृष्टि का पुराना |
चले दोनों के बीच जिंदगानी ||1|| दो दिन की
रूप यौवन अनमोल खज़ाना,
संग में तेरे कुछ नही जाना |
सारी दुनिया है माया दिवानी ||2||दो दिन की
पंच तत्व का मिश्रण काया,
कालचक्र मे रमती माया |
गति कर्मो की ना कोई जानी ||3|| दो दिन की
तेरी काया है जग आनी जानी,
दो दिन की है तेरी कहानी ||
*********

Loading...