Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 May 2024 · 1 min read

सब्ज़ियाँ(आलू की बारात)

आलू जी की आयी बारात
बैठें रथ पर , गाजर , मूली बहनो के साथ
मेथी , तोरी , शलजम , पालक

है दूल्हे राजा के बाराती साथी
बैगन भैया लाए पटाखे
टम टम करती टमाटर बुआ आयी

भिंडी चाची ख़ूब इतराती
लौकी आंटी ने सिटी बजायी
मटर बिन्स ने सबको हँसाया

कटहल , करेला नाचते गाते
गोभी भाभी सजकर आयी
संग हाथों में टिंडे बनी वरमाला लायी

मस्ती करते धूम मचाते
*विदाई समय में प्याज़ बहन ने रुलाए जाए॥
✍🏻😇

Loading...