Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 May 2024 · 1 min read

पावन भारत भूमि

पावन भारत भूमि

पावन धरा अयोध्या की सलीला सरयू धारा |
जहाँ अवतरे राम चन्द्रजी भारत देश हमारा ||टेक||

भारत से विष्णु जी का हर जन्मों का नाता है |
रूप बदल कर विष्णु जी हर युग मे आता है ||
राम कहो या श्याम कहो है विष्णु सबसे न्यारा ||1||

त्रेता राम अयोध्या व्दापर कन्हैया मथुरा मे |
रास रचाया वृन्दावन नगर बसाया व्दारका मे ||
धन्य धन्य है भारत होता अवतरण तुम्हारा ||2||

विश्व पटल पर हो रहा है फिर भारी पापाचार |
पापाचार मिटाने प्रभु जी हो आने को तैयार ||
जिस रूप मे आवो प्रभु हम करे स्वागत तुम्हारा ||3||
पावन धरा अयोध्या की सलीला सरयू धारा ||

डॉ पी सी बिसेन बालाघाट

Loading...