Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 May 2024 · 1 min read

परिवार बचाओ (सामाजिक गीत)

परिवार बचाओ (सामाजिक गीत)

बचाओं परिवार अपना विदेशी संस्कृति से |
ना टूटे परिवार पाश्चात्य अभिवृत्ति आने से ||1

हो लगाव संस्कृति से रहे समाज की मर्यादा |
करें परवाह परिवार की दूसरों से भी ज्यादा| ||2

हो संवाद परिवार मे रहे परिवार मे प्रिती |
सुनावो अपनी बीती सुनो कुछ उनपर बीती ||3

गृह पूजा का मंडप है जहां बसते स्वयं ईश्वर |
सुमति के रूप मे विराजित रहते परमेश्वर ||4

मात-पिता भाई बन्धु से बढ़ हितैषी नहीं कोई |
सारे जग में ढुढ़लो लेकर दीपक हजारो कोई ||5

बैठो संग परिवार के हो सुख दुख की बातें |
समझ नही आयेगा कैसे कटे दिन और रातें ||6

डॉ पी सी बिसेन बालाघाट

Loading...