Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 May 2024 · 1 min read

कुछ अच्छा करने की चाहत है

कुछ अच्छा करने की चाहत है,
प्रभु तुम बिन ये पूरा न होगा ,
हर पल ध्यान में रहते हो तुम ,
तुम ही मेरी प्रेरणा हो।
आशीर्वाद तुम्हारा मिलता रहे प्रभु,
बस इतनी से चाहत है,
कुछ कर गुजरने की हसरत है।
अपने लिए जानवर भी जीते प्रभु,
मानव जीवन जो दिया है तुमने तो,
अपनो के लिए कुछ कर गुजरने की मनोरथ है।
हे प्रभु इतना देना की हाथ मेरा खाली न रहे,
अधिक कुछ पाने की इच्छा नही
पर किसी की मदद न कर पाने का मलाल न रहे।

Loading...