Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 May 2024 · 1 min read

प्यार के मायने

प्यार के मायने
————
प्यार के मायने बदल गयें हैं
प्यार के आशियाने बदल गयें हैं

वक़्त क्या बदलता देखा नजरों ने
नजारे तो देखों दिवाने बदल गयें हैं

हम तुम बदल गयें कुछ इस तरह
जैसे मौसम के फसाने बदल गयें हैं

हर पल आदत हो गयी जब गुफ्तुगू की
अब खामोशी के खजाने बदल गयें हैं

बसते हैं जो दिल की धड़कनो में
अब उनके ठिकाने बदल गयें हैं

मौसम की किया मिसाल दे हम तुम्हें
जितने तुम्हारे बहाने बदल गयें हैं

शमा परवीन बहराइच उत्तर प्रदेश

Loading...