Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 May 2024 · 1 min read

मनभावन

मनभावन पावन लगा ,मुझे नवरात्रि पर्व ।
करते आएं हैं सदा ,हम सब इस पर गर्व ।।
हम सब इस पर गर्व ,चेतना नयी जगाएं ।
रख कर नौ उपवास ,मातु को शीश झुकाएं ।।
कहें शमा परवीन ,करें माँ का आवाह्न ।
मिले प्रेम आशीष ,लगे सब कुछ मनभावन ।।

कवियत्री -शमा परवीन बहराइच(उ.प्र.)

Loading...