Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 May 2024 · 1 min read

हौसला क़ायम रखना

अगर तू है तो कोई
तेरे सिवा भी होगा
ज़रूर कायनात में
एक ख़ुदा भी होगा…
(१)
जिसने तुझे, ऐ दिल
सिखाया है धड़कना
उसने तेरे बारे में
कुछ सोचा भी होगा…
(२)
माना कि क़ब्र है एक
तेरे लिए यह समाज
लेकिन बाहर आने का
कोई रास्ता भी होगा…
(३)
ख़्वाबों और ख्यालों में
देखा करता तू जिसे
वास्तव में उससे कभी
तेरा सामना भी होगा…
(४)
चाहे जो जाए मगर
हौसला क़ायम रखना
तक़दीर की अदालत में
तेरा फ़ैसला भी होगा…
#Geetkar
Shekhar Chandra Mitra
#प्रेमी #प्रेमिका #कविता
#आशिक #शायर #कवि
#रोमांटिक_शायरी #प्रेम
#प्यार #उर्दू #इश्क #हुस्न
#romanticsongs #love

Loading...