Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 May 2024 · 1 min read

दूर न जा नजरों से

दूर न जा नजरों से, दिल से उतर जाएगा।
लम्हा लम्हा वक्त तो यूं भी गुजर जाएगा।

अपने गम से इतना घबराते हो क्यों,
आइने में खुद को देखकर तू डर जायेगा।

तुझसे इश्क किया था दीवानों की तरह हमने,
लेकिन ये न सोच कि कोई तुझ बिन मर जाएगा।

तेरे प्यार से दिल रोशन था, रोशन रहेगा,
एक तूफान भला इस लौ का क्या कर जाएगा।

अब तक तो न टूटे हैं हम, मगर ये जान लो,
तेरे जाने के बाद ये दिल टुकड़ों में बिखर जायेगा।

न बरसात से हरा होगा ये गुलशन,
और न ही बहारों से ये संवर जायेगा।

Loading...