Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 May 2024 · 1 min read

पर्यावरण संरक्षण*

5 जून पर्यावरण दिवस
कुछ सरकारी आयोजन
कुछ विज्ञापन आएंगे
सारे अखबार सुर्ख़ियों में
पर्यावरण संदेशों से भर जाएंगे
व्हाट्सएप व सोशल मीडिया
शुभकामनाओं से भर जाएंगे
सभी लोग पेड़ लगायेंगे
गमलों को पकड़ पकड़ कर
अपने फोटो खिंचवायेंगे
क्या ऐसे ही हम
पर्यावरण दिवस मनाएंगे
पेड़ों के लिए परिस्थितियां
अनुकूल है या नहीं
यह भी ना जान पाएंगे
केवल देखा देखी पेड़ लगाएंगे
पर्यावरण दिवस मनाएंगे
अब हम 5 जून को ही नहीं
पर्यावरण संरक्षण रोज मनाएंगे
ईमानदारी से पेड़ लगाएंगे
परिस्थितियों के अनुकूल ही
उनको खूब बढ़ाएंगे
मौलिक एवं स्वरचित
मधुशाह(६-२-२३)

Loading...