Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 May 2024 · 1 min read

बिखरते मोती

आज फिर हरश्रृंगार ने किया सिंगार
आज फिर गुलमोहर में आई बहार
जिंदगी के इन थपेड़ों को सहने के लिए
प्रकृति का है मानव को अनुपम उपहार

जिंदगी के मायने शायद बदल गए हैं
लोग शायद एक दूसरे से दूर हो गए हैं
वो जीवन नहीं जिसके लिए लिया जनम
प्रेम और विश्वास के धागे शायद टूट गए हैं

अब तो भीड़ में जाने से भी डरता हूं मैं
महफिल में कोई बुलाए तो डरता हूं मैं
किस तरह का दौर है ये कैसा समय है
हाथ कोई थामने आए तो डरता हूं मैं

देखता हूं आसपास बिखरते संबंधों को
राग द्वेष से पल्लवित ईर्ष्यालु प्रवत्ति को
महत्वाकांक्षा की इस अंधी दौड़ में सभी ने
रख दिया हो ताक पे जैसे संबंधों को

दुख इन छोटी बातों का कभी ना करना तुम
ईश्वर की सत्ता पर भरोसा सदैव रखना तुम
यह सभी क्षणिक विकार हैं टल जाएंगे
भरोसा अपने आप पर सदैव रखना तुम

इति

इंजी संजय श्रीवास्तव
बीएसएनएल, बालाघाट, मध्यप्रदेश

Loading...