Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 May 2024 · 1 min read

इंद्रधनुष

इंद्रधनुष

इंद्रधनुष के सप्तरंग
पानी की बूंदों के संग
सूर्य के प्रकाश संग
प्रतिबिंबित किरणों का रंग
इंद्रधनुष की…..

लाल,नारंगी,पीले पीले
हरा बैंगनी नीले नीले
आसमानी भी संग है
तभी तो इंद्रधनुष के रंग है
इंद्रधनुष की……..

प्रातः दिखे पश्चिमी ओर
संध्या में पूरब की भोर
सब देखें दांतनिपोर
वन में नाचे मोर मोर
इंद्रधनुष की ……….

खुलीआसमां हल्की फुहारें
इंद्रधनुष को दिल पुकारे
चंद मिनट का ये नजारे
कहे मन कहीं ना जा रे
इंद्रधनुष की…..

रचनाकार
संतोष कुमार मिरी
शिक्षक जिला दुर्ग

Loading...