Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 May 2024 · 1 min read

निश्छल प्रेम

अंकुर प्रेम का फूट पड़ा
जब मिल बैठे दीवाने दो
रस धार प्रेह की बह निकली
जब मिल बैठे दीवाने दो
प्रेम मंत्र से अनभिज्ञ थे
दो अनजाने इस जीवन में
प्रेम की गंगा निकली फिर
जब मिल बैठे दीवाने दो

रात रात भर तारे गिनना
नियति उनकी बन सी गई थी
स्मरण एक दूजे को करना
आदत उनकी बन सी गई थी
देखा जो पहली बार उन्होंने
लगा जैसे हुए अरमान पूरे
जुड़ा सात जनम से बंधन
जब मिल बैठे दीवाने दो

वह समय कुछ और था
दौर भी कुछ और था
ललक थी पढ़ाई की और
जुनून कुछ कर गुजरने का
इन सबके बीच भी
प्रेम का वो बीज भी
प्रस्फुटित हो गया धीरे से
जब मिल बैठे दीवाने दो

शनैः शनै: समय बढ़ा
उन्होंने भी इतिहास गढ़ा
अपने अपने क्षेत्र में
पारा बुलंदियों का चढ़ा
साल पर साल बीतते रहे
वे ऊंचाइयों को छूते रहे
पुष्पित पल्लवित हुई प्रीत फिर
जब मिल बैठे दीवाने दो

कालचक्र कि यह निशानी
रहेगी सदा याद जुबानी
वक्त ने बदली थी करवट
सामने अधूरी सी थी कहानी
प्रेम के अंकुर फूट पड़े थे
लेकिन दोनों बंधन में जड़े थे
निश्छल प्रेम की धारा थी, बह निकली
जब मिल बैठे दीवाने दो

इन्जी. संजय श्रीवास्तव
बालाघाट मध्यप्रदेश

Loading...