Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 May 2024 · 1 min read

सच्ची प्रीत

सच्ची प्रीत

प्रीत की रीत पुरानी
हार पर जीत सयानी
मिलन-वियोग की कहानी
दुनिया ने है बखानी।

मिलन का जो होता आनन्द
वियोग बिना न पहचानी।
रास में अनुभूत परमानन्द,
संजोए कृष्ण विरह में राधारानी ।

हृदय हारकर सर्वस्व समर्पण,
यही सच्ची प्रीत की निशानी।
प्रियतम जब बन जाता दर्पण,
उसमें समाती मीरा दिवानी ।
– डॉ० उपासना पाण्डेय

Loading...