Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 May 2024 · 1 min read

चाय दिवस

प्यालियाँ चाय की प्यालियाँ
प्यालियाँ चाय की प्यालियाँ

हाथ में चाय की प्यालियाँ
सर्दियाँ हो या हों गर्मियाँ

भोर की ये तलब हैं अगर
शाम की हैं ये बेचैनियाँ
प्यालियाँ चाय की प्यालियाँ

प्लेट में हैं समोसों के सँग
खट्टी मीठी भी हैं चटनियाँ
प्यालियाँ चाय की प्यालियाँ

हैं पकोड़े भी गरमागरम
साथ में मिर्च की तल्खियाँ
प्यालियाँ चाय की प्यालियाँ

हाथ में एक अखबार है
ले खबर भी रहीं चुस्कियाँ
प्यालियाँ चाय की प्यालियाँ

सजती इनसे ही हैं महफिलें
तय भी करती हैं ये शादियाँ
प्यालियाँ चाय की प्यालियाँ

दूर कर देती है ये थकन
खोलतीं मन की ये खिड़कियाँ
प्यालियाँ चाय की प्यालियाँ

तुलसी अदरक से कर ये मिलन
दूर करतीं हैं बीमारियाँ
प्यालियाँ चाय की प्यालियाँ

बदलियों से भी है दोस्ती
बारिशों से भी हैं यारियाँ
प्यालियाँ चाय की प्यालियाँ

‘अर्चना’ कितना प्यारा असम
हैं यहाँ चाय की वादियाँ
प्यालियाँ चाय की प्यालियाँ

डॉ अर्चना गुप्ता
23.05.2024

Loading...