Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 May 2024 · 1 min read

नव वर्ष गीत

सिलसिला है साल का
साल का दर साल का
ये तो है हर साल का

अभिव्यक्तियाँ , रुझान का
रश्मियाँ , ब्रह्मांड का
सैनिक , खेत , किसान का
संकल्प , विचार , विज्ञान का
ये सिलसिला हर साल का

नये आविष्कार विज्ञान का
नये नये अनुसंधान निदान का
सरोकार , संवाद का
आयामों , विन्यास का
ये सिलसिला हर साल का

बढ़ते कदम , संधान का
ऊर्जा किरण , कल्याण का
विनिमय और उद्धार का
जिजीविषा उत्थान का
ये सिलसिला हर साल का

डा राजीव “सागरी”

Loading...