Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 May 2024 · 1 min read

सोना मना है

ऐसी काली रातों में
सोना मना है
परियों के सपनों में
खोना मना है…
(१)
दूसरों के आंसू
पोंछना छोड़के
कायर की तरह ख़ुद
रोना मना है…
(२)
सबसे ऊंची चोटी पर
पहुंचना है तो
किसी तरह का बोझ
ढोना मना है…
(३)
जाकर जहां मिलेगी
कोई ख़ुशी उसे
इंसान के लिए वही
कोना मना है…
(४)
अपनी तल्खियों को
गीतों में ढाल दो
दिल के दागों को
धोना मना है…
#Geetkar
Shekhar Chandra Mitra
#खुदकुशी_नहीं_इंकलाब_करो
#आत्महत्या #suicide #मायूसी
#निराशा #बिछोह #प्रेमी #वेदना
#संघर्ष #क्रांति #प्रेम #बदलाव
#नसीहत #उपदेश #प्रेरणा #हक
#motivation #inspiration

Loading...